Jharkhand

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share
Share
Khabar365news

जागरूकता रथ 15 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों को करेगी जागरूक: उपायुक्त।* सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 15 जनवरी से 15 फरवरी, 2024 तक हजारीबाग जिला में एक माह तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को उपायुक्त नैन्सी सहाय ने समरहणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों जागरूक करेगा। साथ पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक व आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। इस क्रम में परिवहन विभाग पुलिस- ट्रैफिक पुलिस, अभियंत्रण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा एवं सड़कों में होने वाले हादसों को कम करने के लिए परस्पर भागीदारी से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कांति एवं मोटर यानी निरीक्षक गोपीनाथ डे सहित कई अन्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...