Jharkhand

उपायुक्त ने किया प्रखण्ड व अचंल का निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

अंचल कार्यालय में सुखाड़ के तहत चल रहे कार्यों को बारीकी से किया जांच

सिमरिया : उपायुक्त अबू इमरान ने सिमरिया प्रखण्ड व अंचल कार्यलय को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय में सुखाड़ के तहत चल रहे राहत कार्य को बारीकी से जांच किया। वहीं पत्रकारो के सवाल पर बीते एटक नेता बिनोद बिहारी पासवान द्वारा पीडीएस दुकानदारों द्वारा एक माह का निःशुल्क अनाज घोटाले को लेकर किए गए अनशन के जबाब में उपायुक्त ने कहा कि शिकायत व अनशन किए जाने को लेकर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में जांच प्रक्रिया जारी है ।बहुत जल्द हीं वैसे आरोपी डीलर व सम्बंधित एमओ के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। आगे कहा कि पीडीएस दुकानदारों को इलेक्ट्रॉनिक्स माप तोल मशीन के माध्यम से लाभुको को अनाज शत प्रतिशत देना है। अनाज लेने के बाद हीं कार्डधारी अपना अंगूठा लगावे। किसी तरह की शिकायत पर सीधे मेरे कार्यालय पहुंच शिकायत करें। त्वरित कार्यवाही किया जाएगा। आगे रेफरल हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक व समुचित व्यवस्था एवं दवा की उपलब्धता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार को पत्र प्रेषित कर दी गयी है बहुत जल्द हीं इसकी समुचित व्यवस्था की जाएगी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पीडीएस दूकान दारो द्वारा अनाज कम देने के शिकायत पर कार्डधारियों का नाम डीलर द्वारा निरस्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसकी जांच की जाएगी । जांच में जो दोषी डीलर होंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा। सिमरिया आने और नए वर्ष के उपलक्ष्य में सिमरिया वासियों का सौगात के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग नागरिक सेवा के लिए हीं बनाए गए है ।जहां तक बेहतर होगा हमारे द्वारा जिले वासियों एवं सिमरिया वासियों के लिए अधिक से अधिक कार्य करूँगा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा जबाबदेही है।मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, अंचला अधिकारी छुटेश्वर दास, बीडीओ नीतू सिंह के अलावे प्रखण्ड कर्मी व अंचल कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...