Home Jharkhand *मांडू प्रखंड के बोंगाहारा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण*
Jharkhand

*मांडू प्रखंड के बोंगाहारा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण*

Share
Share

*स्थल पर अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को शो कॉज कर वेतन स्थगित करने का दिया निर्देश।*

रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने मांडू प्रखंड के पुंडी पंचायत अंतर्गत बोंगाहारा क्षेत्र में डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया।**बोंगाहारा क्षेत्र में चौठा नदी पर डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थल पर उपस्थित नहीं रहने पर कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल श्री सुनील कुमार सिंह को शो कॉज करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से पुल के निर्माण के तहत अब तक हुए कार्यों का जायजा लेने के उपरांत गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।**बोंगाहारा क्षेत्र में ही राम मनोहर लोहिया विद्यालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडू श्री सुधीर कुमार को वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत विद्यालय परिसर के समीप खेल मैदान विकसित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...