Jharkhand

कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदो के बीच पहुंची उपायुक्त और उनके साथ वरीय अधिकारी

Share
Share
Khabar365news

जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी रहें मौजूद

सर्द रात में गरीब,असहाय, जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है कंबल वितरण

कंबल पाकर वृद्ध,गरीबों के खिले चेहरे,जताया आभार

समाजिक सुरक्षा योजना के तहत उपायुक्त नैंसी सहाय समेत डीडीसी प्रेरणा दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार, सदर सीओ, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सोमवार को वृद्ध,गरीब,असहाय,निर्धन व विकलांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उपायुक्त व जिला प्रशासन की टीम के द्वारा मोरांगी दुर्गा मंदिर परिसर तथा हत्यारी गांव, हुपाद,हरहद पंचायत में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया। कपकपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजर बसर करने वाले दर्जन लोगों के बीच कम्बल वितरण करने पर लोगों ने उपायुक्त व जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
उपायुक्त ने बताया कि क्षेत्र में वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से कम्बल मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है जिसके मद्देनजर कंबल वितरण कर ठंड से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...