Home Uncategorized *उपायुक्त ने किया दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड का दौरा निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण**■ राजकीय मध्य विद्यालय बड़कीपोना का किया औचक निरीक्षण*
Uncategorized

*उपायुक्त ने किया दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड का दौरा निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण**■ राजकीय मध्य विद्यालय बड़कीपोना का किया औचक निरीक्षण*

Share
Share

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने दुलमी एवं चितरपुर प्रखंड में निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम से अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखने एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*

*चितरपुर प्रखंड के दौरे के क्रम में उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय बड़कीपोना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं कि जांच करने के उपरांत बच्चों से उन्हें विद्यालय के माध्यम से मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली एवं सभी को मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मील की जांच करते हुए गुणवक्ता का विशेष ध्यान रखने व रोस्टर का पालन करते हुए बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...