Jharkhand

*उपायुक्त ने किया गोला एवं दुलमी प्रखंड का दौराऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना के तहत हो रहे कार्यो का लिया जायजा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्टर: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला एवं दुलमी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोला प्रखंड के कुम्हारदगा एवं दुलमी प्रखंड के भयपूर क्षेत्र में डीएमएफटी अंतर्गत ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया।**मौके पर उपायुक्त ने ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना के तहत अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी परियोजना निदेशक आत्मा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पीपीआई फेलो एवं चयनित एजेंसी अवतार फाउंडेशन के अधिकारियों से लेने के उपरांत जमीन की घेराबंदी, ऑर्गेनिक खेती हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने व किसानों के प्रशिक्षण सहित अन्य कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर जैविक खेती का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।**इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के सफल आयोजन हेतु किसानों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण देने व ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़ी उनकी किसी भी प्रकार की दुविधा को दूर करने, संबंधित क्षेत्र में अन्य जरूरतमंद किसानों को भी परियोजना से जोड़ने आदि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही दौरे के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थित किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के फायदे एवं इसके माध्यम से किसानों को अपनी आय बढ़ाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें ऑर्गेनिक खेती कर अपनी आजीविका सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया।**★ रामगढ़ जिले में ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां*============*★ ऑर्गेनिक फार्मिंग की दिशा में जिला को अग्रसर बनाने हेतु लगभग जिले के सभी प्रखंडों में संचालित हो रही है ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना**★ परियोजना के तहत 6 प्रखंडों में 300 किसान लाभुकों को चिन्हित कर दिया जा रहा है लाभ* *★ परियोजना के तहत ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को बेहतर बाजार एवं सही मूल्य उपलब्ध कराने का किया जाएगा कार्य*===========*वर्तमान समय में ऑर्गेनिक फार्मिंग के महत्व को समझते हुए उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के द्वारा जिला प्रशासन रामगढ़ के अधिकारियों को विशेष योजना बनाकर इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया था जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक प्रखंड कम से कम 15 एकड़ भूमि पर स्थानीय किसानों को चिन्हित कर उन्हें ऑर्गेनिक कृषि संबंधित तकनीकों की जानकारी एवं विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डीएमएफटी के न्यास परिषद द्वारा अनुमोदन दिया गया जिसके उपरांत अवतार फाउंडेशन के साथ जिला प्रशासन रामगढ़ का एमओयू हुआ। वर्तमान में आर्गेनिक फार्मिंग परियोजना जिले के सभी 6 प्रखंडों में संचालित है एवं प्रत्येक प्रखंड में 50-50 कुल 300 लाभुक किसानों को योजना से जोड़ा गया है। अवतार फाउंडेशन द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जा रही है एवं सभी को तकनीक से ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। संस्था के द्वारा किसानों को आवश्यक सामग्री यथा बीज, खाद आदि उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही साथ संस्था के द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से उपजाए गए फसलों, अनाजों आदि को बेहतर बाजार एवं किसानों को सही मूल्य उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाएगा वही संस्था के द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन देने का भी कार्य किया जाना है।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...