Jharkhand

*गोला चितरपुर रजरप्पा फोरलेन मार्ग स्थित हो रहें कार्यस्थल का उपायुक्त ने किया दौरा।सुरक्षा दृष्टिकोण से दिए आवश्यक निर्देश*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने गोला चितरपुर एवं रजरप्पा फोर लेन मार्ग स्थित हो रहें कार्यस्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम चितरपुर प्रखंड अंतर्गत चितरपुर रजरप्पा फोरलेन मार्ग पर बाकी बचे कार्यों को पूर्ण करने हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में अब तक किए गए कार्यों का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़ को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं सुरक्षा दृष्टिकोण से उपायुक्त ने चितरपुर रजरप्पा फोरलेन मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग के समीप हाइट बैरियर लगाने सहित आवश्यकता अनुसार अन्य सुरक्षा उपबंध करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उपायुक्त ने फोरलेन मार्ग अंतर्गत पड़ने वाले डिवाइडरों पर वृक्षारोपण व सुरक्षा संबंधित अनुबंध करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।**दौरे के क्रम में चितरपुर प्रखंड के उपरांत उपायुक्त ने गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना के तहत गोला ओरमांझी पथ निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मौके पर परियोजना निदेशक एनएचएआई रामगढ़ के द्वारा उपायुक्त को अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई वहीं उपायुक्त ने कार्यों के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने व योजनाबद्ध तरीके से ससमय कार्य पूर्ण करने को लेकर कई निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, महाप्रबंधक सीसीएल रजरप्पा, परियोजना निदेशक एनएचएआई रामगढ़, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...