Jharkhand

*कृषि एवं सम्बद्ध कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:*बुधवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिंहा ने अपने कार्यालय कक्ष में कृषि एवं सम्बद्ध कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।**समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम श्री सिंहा ने जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला गव्य विकास पदाधिकारी को भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।**जिला मत्स्य कार्यालय की समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने जिला मत्स्य पदाधिकारी से मत्स्य विभाग के तहत चल रहे योजनाओं की जानकारी ली एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने वेदव्यास आवास योजना के तहत लाभान्वित हुए लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**जिला उद्यान कार्यालय की समीक्षा के क्रम में श्री सिन्हा ने जिला उद्यान पदाधिकारी को सब्जी, फल, फूल एवं मशरूम आदि की खेती हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित करने एवं प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति/ जनजाति के लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वही उन्होंने एलडीएम रामगढ़ एवं परियोजना निदेशक आत्मा को ज्यादा से ज्यादा लोगों को केसीसी एवं पीएमईजीपी का लाभ देने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...