JharkhandRanchi

सरकार रोक के बाबजूद खलारी क्षेत्र के नदी से बालू का उत्खनन जारी

Share
Share
Khabar365news

राँची (खलारी), पवन गुप्ता:

राँची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से सुबह होते ही हाइवा व ट्रैक्टरों से बालू का उठाव शुरू हो जाता है. बालू माफियाओं द्वारा सरकार की रोक के बावजूद नदी से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर हाइवा व ट्रैक्टर पर लोड कर धड़ल्ले से गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इसे नहीं रोका जा रहा है. मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती है, परंतु कुछ घंटो बाद बालू का परिचालन बंद होने के बाद फिर बालू का उठाव जारी हो जाता है.

राजधानी राँची के अलावे कई प्लांट में रोज पहुंचता है बालू

राजधानी राँची सहित आसपास में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर व दर्जनों हाइवा बालू की आपूर्ति की जा रही है. सुबह के 4 बजे से सुरु होता है बालू का उठाव देर रात तक बालू लदे वाहनों का आना जाना प्रारंभ हो जाता है. इन बालू लदे वाहनों के लिए कोई चेकिंग नही होती हैं बालू माफिया बेखौफ होकर रातो दिन नदी से बालू का उठाव करते है सूत्र की माने तो इन बालू का खेल में सभी संबंधित अधिकारियों का राशि तय है सूत्रों से जानकारी अनुसार प्रति ट्रेक्टर 3500 रुपया प्रति माह पहुँचा दिया जाता है जब कि केवल मानकी सफिह नदी से सैकड़ो की संख्या में ट्रेक्टर बालू ढोते है।

दिन के उजाले में बेखौफ बालू का उठाव होता है।

सबसे आश्चर्य जनक बात है कि खलारी क्षेत्र में रात के अंधेरे में नही दिन के उजाले में मुख्य मार्ग में सैकड़ो ट्रेक्टर बालू लेकर चलते है पर उसे रोकने वाला कोई नही है।खलारी से बुढ़मू जाने वाला रास्ते मे तो आसानी से यह नजारा देख जाता है जहाँ टेक्टरों का रेला रहता है।और यह सब प्रसाशन के नाक के नीचे होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...