National

घने कोहरे की वजह से श्रद्धालुओं की बस पलटी, कई घायल

Share
Share
Khabar365news

बलरामपुर  : घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई. हादसे में कई श्रद्धालुओं घायल हुए हैं. सभी को प्रारंभिक इलाज के लिए वाड्राफनगर के सिविल अस्पताल में पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से 50 सवारी मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से श्रद्धालुओं को लेकर मंगलम बस वृंदावन जा रही थी. इस दौरान बलरामपुर जिले के खरहरा नदी के समीप वाड्रफनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत विजिबिलिटी कम होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही वाहन के कारण टूरिस्ट बस जा पलटी. हादसे में बस में सवार कुछ लोगों को हलकी-फुलकी चोट लगी है. सभी घायलों का प्रारंभिक इलाज वाड्राफनगर के सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandNationalNew DelhipatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नई दिल्ली । एनटीपीसी ने आज...

BreakingdeogharJharkhandNationalPoltical

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे

Khabar365newsदेवघर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज...