झारखंडब्रेकिंग

CID-ACB से DGP अनुराग गुप्ता की विदाई, रांची SSP बने राकेश रंजन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के पदों में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक कुल 30 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता से CID और ACB — दोनों का प्रभार वापस लेना रहा है। अब वे केवल झारखंड के डीजीपी पद पर ही कार्यरत रहेंगे।

उच्च स्तर पर किए गए तबादले

  • वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • जैप एडीजी पद पर कार्यरत प्रिया दुबे को एसीबी में एडीजी बनाया गया है।
  • रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार सौंपा गया है।
  • बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है।
  • नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड नियुक्त किया गया है।
  • दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया है।
  • सीआईडी आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय नियुक्त किया गया है और वे जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी, जबकि पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का दायित्व मिला है।

डीआईजी स्तर पर तबादले

  • सीआईडी डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है।
  • रांची के पूर्व एसएसपी और हाल ही में प्रमोट हुए चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब, और मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।
  • पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी स्तर पर तबादले

  • चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
  • अमित रेनू को चाईबासा एसपी, और सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया है।
  • रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर, जबकि कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी, और दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग नियुक्त किया गया है।
  • मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया है।
  • मूमल राजपुरोहित को जैप-8 कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
  • पारस राणा को रांची सिटी एसपी और जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • राकेश सिंह को रांची ट्रैफिक एसपी बनाया गया है, साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...