Jharkhandधनबाद

Dhanbad: हिंदू संगठनों का रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ की नारेबाजी

Share
Share
Khabar365news

Dhanbad धनबाद: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. धनबाद में हिंदू संगठन भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आये हैं. बुधवार को सभी हिंदू संगठनों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके हाथों में भगवा झंडा था. प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद रणधीर वर्मा चौक से पदयात्रा भी Also Read – Chatra: कोयला ढुलाई में लगे हाइवा में हुई आगजनी निकाली गयी. तख्ता पलट के बाद अल्पसंख्यकों हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार की बेदखली के बाद अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है. इतना ही नहीं वहां मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वहां मौजूद हिंदू संगठन लगातार आवाज उठा रहे हैं. सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ने भी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर 25 अक्टूबर को चटगांव के लालदिघी मैदान में एक विशाल रैली की. जिसके बाद राजद्रोह के आरोप में उनको गिरफ्तार कर लिया गया. बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर हिंदू समुदाय में खासी नाराजगी और आक्रोश है. सैकड़ों की संख्या में लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कत्लेआम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/dhanbad-hindu-organizations-demonstrated-at-randhir-verma-chowk-raised-slogans-against-bangladesh-3680836
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/dhanbad-hindu-organizations-demonstrated-at-randhir-verma-chowk-raised-slogans-against-bangladesh-3680836
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...