Jharkhand

Dhanbad: अधेड़ की हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया, एक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

Gomoh गोमोह : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के कोरकोट्टा गांव स्थित नया बांध के समीप खेत में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का गड़ा मिला. खेत से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना हरिहरपुर पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन में गड़े शव को निकलवाया. शव की पहचान गांव के अधेड़ व्यक्ति टिकला सिंह (47 वर्ष) के रूप में की गई. उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस संदेह के आधार पर कोरकोट्टा गांव निवासी कपिल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह स्थानीय कुछ महिलाएं गोबर चुनने खेत की ओर गई थीं. इसी दौरान उन्हें खेत से आ रही दुर्गंध महसूस हुई. समीप जाने पर देखा कि खेत में पानी के नीचे शव गड़ा हुआ है. महिलाओं के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. शव की स्थिति देख अनुमान लगाया जा रहा है कि टिकला सिंह की हत्या एक सप्ताह पहले कर शव को खेत में छुपा दिया गया. टिकला सिंह का आपराधिक रिकार्ड रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...