Jharkhand

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग व अमानत का कोर्स शुरू, नामांकन जारी

Share
Share
Khabar365news

यूजी, पीजी व डिप्लोमा के कोर्सों में भी नामांकन जारी

हजारीबाग। सत्र 2023-24 से डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और अमानत के कोर्स आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शुरू किए गए हैं। तीन वर्षीय डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेक्निकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग के लिए विश्वविद्यालय में नामांकन लिए जा रहे हैं। अमानत के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी नए सत्र से संचालित है। जबकि यूजी, पीजी व डिप्लोमा के विभिन्न कोर्सों में भी आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में नामांकन जारी है। उक्त जानकारी देते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि बीए, एमए के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान व अन्य ऑनर्स के साथ विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं। वहीं बीएससी व एमएससी के अंतर्गत फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉटनी व जुलॉजी में विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं। डॉ गोविंद ने बताया कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में बीलीब, एमलीब, डीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडीआरडी, बीजे, एमजे व योग में डिप्लोमा की पढ़ाई आईसेक्ट विश्वविद्यालय से विद्यार्थी पूरा कर सकते हैं। वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कई व्यवसायिक कोर्स भी संचालित हैं, जिसमें बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीपीए, एमपीए, बीएफए, एमएफए, एम इन एजुकेशन व एमए इन योगा के कोर्स हैं। इन व्यवसायिक कोर्सों में भी विद्यार्थी नामांकन कराकर पढ़ाई पूरी कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। बीकॉम व एमकॉम के लिए भी विद्यार्थी आईसेक्ट विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डॉ गोविंद ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय कैंपस आकर या 8252299990, 8292846702, 8404884433 पर संपर्क कर नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...