Jharkhand

राहुल गांधी को लोक सभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी ने दी बधाई,राहुल गांधी एक मजबूत नेता है—- शैलेंद्र कुमार यादव

Share
Share
Khabar365news

आज ज़िला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने पर बधाई दिया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और भारत जोड़ो यात्रा से मिला अनुभव काम आएगा । संविधान और लोगों के हितों की रक्षा करने की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी को ऑल द बेस्ट.”राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी मिलने पर ‘18वीं लोकसभा में लोकसभा सही मायनों में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगी. राहुल गांधी उनकी आवाज बन रहे हैं.’’ विश्वास है कि एक नेता जिन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से महाराष्ट्र तक पूरे देश का दौरा किया है, वह लोगों विशेषकर हाशिए पर रहने वाले और गरीबों की आवाज उठाएंगे । इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनने पर बधाई देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने शाश्वत सिद्धांतों को कायम रखते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है.। इस अवसर पर मिथिलेश दुबे ने विपक्ष के नेता बनने पर राहुल गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर प्रदेश सचिव अवधेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, राजू चौरसिया,सजिद हुसैन,सुनील अग्रवाल, मनिषा टोप्पो, बाबर अंसारी, रघु जायसवाल, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, परवेज अहमद, अफरोज आलम, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, अमृतेष रंजन, चन्द्र शेखर आजाद, विजय कुमार सिंह, शुभम शर्मा, अशोक कुमार,अजित कुमार, मो. रब्बानी, माशूक अंसारी, महेश राम आदि उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...