Jharkhand

*जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिला शिक्षा अधीक्षक, रामगढ़ श्री संजीत कुमार ने गोला एवं चितरपुर प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरांगमर्चा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोसोकला का औचक निरीक्षण किया।*निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों की उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय संचालन आदि का जायजा लेने के क्रम में शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा संचालित प्रयास कार्यक्रम एवं रुआर अभियान बैक टू स्कूल के माध्यम से रचनात्मक तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया वहीं मध्यान भोजन के निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने निर्धारित रोस्टर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय प्रभारियों को विद्यालय के शिक्षकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों व टोलों को टैग करते हुए जिन क्षेत्रों में बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनमे जागरूकता अभियान चलाने एवं अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।*निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों से वार्ता कर उन्हें विद्यालयों के माध्यम से मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं उन्हें विद्यालय में साफ सफाई बनाए रखने एवं नियमित रूप से विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक किया। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी बच्चों को जीवन में सफल होने, अपना व रामगढ़ जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...