Jharkhand

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपयुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती सीमा आईंद के द्वारा सभी को जानकारी देते हुए बताया गया के जिले में कुल 85 आधार केंद्र संचालित है जिनमे पिछले 30 दिनों में आधार पंजीकरण व सुधार हेतु कुल 27000 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 1613 नए आधार के निर्माण हेतु एवं शेष आधार कार्ड में सुधार हेतु आवेदकों द्वारा आवेदन दिया गया है जिस पर उपायुक्त ने आधार कार्ड में किसी प्रकार के सुधार व जानकारी अध्यतन करने से संबंधित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग कारणों के हिसाब से सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएससी एवं ई-गवर्नेंस के प्रतिनिधि श्री प्रशांत कुमार के द्वारा सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र (ASK)की स्थापना हेतु प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखा गया जिसपर उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु स्थल चिन्हित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।**बैठके के दौरान सहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय आधार श्री कुमार निखिल के द्वारा आधार लिंक बर्थ रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि वर्तमान में किसी बच्चे के जन्म के उपरांत बर्थ सर्टिफिकेट के निर्माण के दौरान ही उसका आधार कार्ड बनाने हेतु योजना प्रस्तावित है जिस पर उपायुक्त ने आधार बर्थ लिंक रजिस्ट्रेशन के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में टेस्टिंग शुरू करने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक प्रबंधन क्षेत्रीय कार्यालय आधार को दिया। साथ ही 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु महिला पर्यवेक्षिकाओं के प्रशिक्षण के उपरांत उनकी परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने इंप्लीमेंटेशन ऑफ डॉक्यूमेंट अपडेट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक 10 साल में आधार कार्ड धारी को आवश्यक जानकारियां अधिकतम करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए बृहद रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डॉ० असीम कुमार को दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने आधार के राज्य स्तरीय पोर्टल पर 18 से अधिक आयु वर्ग के लंबित 5 आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए जल्द से जल्द निष्पादित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को डिपार्टमेंट ऑफ़ इट एंड ई-गवर्नेंस (डीओआईटी) के आधार ऑपरेटरों के रिसर्टिफिकेशन के संबंध में स्मारिका देने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़ सीडीपीओ दुलमी परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआइ रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...