रामगढ़: शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान बैंकों की वार्षिक ऋण योजना एवं क्रेडिट लिंकेज कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिन बैंकों द्वारा किए गए कार्यों को संतोषजनक नहीं पाया उनके बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को 15 दिनों के अंदर कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र में ऋण उपलब्ध कराने हेतु जिन बैंकों की उपलब्धि 40% से कम है उन बैंकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश अग्रणी जिला प्रबंधक को दिया। वही बैंकों के सीडी अनुपात में सुधार को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश बैंक प्रबंधकों को दिए।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह को मुद्रा लोन दिलाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने बैंक प्रबंधकों व प्रतिनिधियों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े लाभुकों को भी केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे वैसे बच्चों जिनका किसी कारणवश अब तक बैंक में खाता नहीं खुल सका है उन्हें चिन्हित करते हुए जल्द से जल्द सभी बच्चों का खाता बैंक में खोलना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों प्रतिनिधियों सहित अन्य थे।
Leave a comment