Uncategorized

*आगामी रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *आगामी रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे के साथ आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।**इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को पर्व के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी वही उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु यह बहुत जरूरी है कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में कहीं भी कोई अफवाह सामने आने पर उस पर त्वरित कार्य एवं अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वहीं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से भी किसी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों/थाना अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06553 222005 देने की अपील की**शांति समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने एवं इसे सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सतर्क रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी भी प्रकार का संदेह होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को डीजे के इस्तेमाल पर पाबंदी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल भी नियम अनुसार सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने किसी भी क्षेत्र से डीजे के माध्यम से आपत्तिजनक गीत बजाए जाने से संबंधित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों/ कर्मियों, थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...