Jharkhand

*मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी को आगामी मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। मौके पर उपायुक्त ने बिना वैध लाइसेंस के किसी भी प्रकार के जुलूस का आयोजन नहीं करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी लाइसेंस धारी अखाड़ों को निर्धारित रूट से ही जुलूस आयोजित करने एवं किसी भी परिस्थिति में रूट ना बदलने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई अफवाह सामने आती है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को दी जाए ताकि ससमय उसपर कार्रवाई की जा सके वही उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक गीत अथवा किसी भी तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने संबंधित कोई भी गतिविधि ना होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के दौरान जो भी जानकारी उन्हें दी जा रही हैं उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सभी अखाड़ों व अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही उपायुक्त ने जुलूस के दौरान समय व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने वैसे थानों जिनमें अब तक शांति समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है वहां जल्द से जल्द शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं संबंधित क्षेत्र के सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति बैठक में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करने व किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं, एंबुलेंस आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया वही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एवं अग्निशमन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने पर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शांति समिति के सदस्यों, लाइसेंस धारी अखाड़ों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...