Jharkhand

लोहरदगा जिला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भूमि सम्मान मिलने पर जिला के अधिकारियों ने जताई खुशी

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी

लोहरदगा : लोहरदगा जिला को मिला राष्ट्रपति के हाथो भूमि सम्मान पुरुस्कार. यह सम्मान देश के 68 जिलो को मिला जिसमे लोहरदगा का भी नाम रहा शामिल। जिला की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस० ने राष्ट्रपति के हाथो प्राप्त किया भूमि सम्मान पुरुस्कार. ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों को डिजिटलीकरण से जोड़ने के लिए शत प्रतिशत ऑनलाइन कराने में जिले का रहा बेहतर प्रदर्शन जिस कारण से जिला को मिला यह सम्मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 09 राज्यों के सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ “भूमि सम्मान- पुरुस्कार 2023” प्रदान किया गया. जिसमे लोहरदगा जिला को भी इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. जिले की ओर से उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस और जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार ने यह सम्मान राष्ट्रपति महोदया के हाथों किया किया। सम्मान के रूप में “प्लैटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया। जिला को यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम DILRMP  में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया है। लोहरदगा जिला समेत झारखण्ड राज्य के कुल नौ जिलों को यह सम्मान मिला है। यह कार्यक्रम आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। लोहरदगा जिले को यह सम्मान मिलने पर अधिकारियों ने खुशी जताई है और आगे और भी बेहतर कार्य करने बात कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...