JharkhandpatratupatratuRamgarh

विधायक की पहल पर सुधरा डायवर्सन रोड, ग्रामीणों को मिली कीचड़ और फिसलन से मुक्ति

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

भुरकुंडा – मतकमा रेलवे फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के पास खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण डायवर्सन रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी, जिससे वहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत सुनिश्चित कराई।

बीती रात हुई बारिश के बाद निर्माणाधीन पुल के समीप बने डायवर्सन रोड पर भारी कीचड़ और फिसलन जमा हो गई थी। स्थिति इतनी खराब थी कि दुपहिया वाहन सवार लगातार गिरकर चोटिल हो रहे थे और चार पहिया वाहनों का गुजरना भी दूभर हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक रोशन लाल चौधरी से की थी।

विधायक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल) राजीव रंजन कुमार मुंडा से बात की और उन्हें कड़ी हिदायत दी कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत यथाशीघ्र कराई जाए। विधायक के निर्देश के बाद विभाग सक्रिय हुआ और युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया।
GSB बिछाकर किया गया सड़क का मरम्मतीकरण
विधायक की पहल पर डायवर्सन रोड पर जीएसबी (Granular Sub-Base) बिछाकर उसे समतल किया गया, जिससे सड़क अब चलने योग्य हो गई है और फिसलन की समस्या खत्म हो गई है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस संवेदनशील कदम की सराहना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

सांस्कृतिक भाषा आंदोलन यात्रा की तैयारी तेज

Khabar365newsटीआरएल विभाग में हुआ अभ्यास, 3 नवंबर को बापू वाटिका से निकलेगी...

ActiveBreakingJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

Khabar365newsएसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर एक माह तक चला विशेष...

ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...