JharkhandRanchi

Ranchi: छात्र के साथ ड्राइवर ने की गंदी हरकत, शिकायत दर्ज

Share
Share
Khabar365news

Ranchi रांची : राजधानी में यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का एक और मामला सामने आया है. यह मामला बीआईटी मेसरा थाना अंतर्गत स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल का है. जहां नर्सरी क्लास में पढ़ाई कर रहे चार वर्षीय बच्चे के साथ कैब ड्राइबर ने गलत काम किया है. जिसकी शिकायत छात्र की मां ने बीआईटी मेसरा टीओपी में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार का पुलिस की ओर से नहीं मिला सहयोग, एफआईआर में स्कूल प्रबंधन को बचाया गया छात्र की मां ने बात करते हुए कहा कि सबसे पहले मैंने स्कूल के प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की. लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह का सहयोग और कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद बच्चे को लेकर मेसरा टीओपी में शिकायत दर्ज कराने के लिए दो दिनों तक परेशान होना पड़ा. वहीं टीओपी में कई बार मेरे चार वर्षीय बच्चे से बयान लिया गया. किसी तरह पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन स्कूल प्रबंधन के किसी व्यक्ति को इस पूरे मामले में शामिल नहीं किया है. जबकि हम अपने बच्चे को स्कूल पर भरोसा जता कर भेजते हैं. इसके साथ स्कूल वैन से ही बच्चे का आना जाना हुआ करता था. लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को बचाने की पूरी कोशिश की है. होगी उचित कार्रवाई – आयोग झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस घटना को लेकर आयोग गंभीर है. मामला संज्ञान में आया है, आयोग उचित कार्रवाई करने के साथ बच्चे परिवार से मिलने का काम करेगा. वहीं अगर बच्चे के परिवार के लोग सुरक्षा की मांग करते हैं, तो आयोग की तरफ से उनके परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...