CrimeJharkhand

नशे में धुत युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादुडी पंचायत अंतर्गत कातीगुटू गांव में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को एक युवती को उसकी जान-पहचान का एक युवक अपने गांव लेकर आया।इसके बाद कुछ दोस्त यार जुटकर शराब पीना शुरू कर दिया। वहीं नशे में धुत युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।तत्काल ही पुलिस हरकत में आई और गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रात में ही पुलिस ने छापेमारी कर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 5 से 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें पुलिस अपने साथ थाने ले आई है।इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा समेत अन्य थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीण ने बताया कि जिस युवती के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया है। उसमें से एक युवक के साथ युवती का इंगेजमेंट हुआ था।युवती और युवक गांव घूमने के लिए आए थे। शाम में युवक अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया, जिसमें कुछ स्थानीय गांव के और कुछ बाहर के युवक शामिल थे। उसके बाद युवकों का नियत खराब हुआ और सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गनीमत है कि पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...