Jharkhand

*भदानीनगर मतकमा चौक चिकोर से कोड़ी तक जर्जर सड़क निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों ने पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन*

Share
Share
Khabar365news

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और ग्रामीणों के बीच हुई घंटो वार्ता के बाद जाम हटाया गया

रामगढ़ जिले के भदानीनगर मतकमा चौक चिकोर से कोड़ी तक जर्जर सड़क निर्माण में देरी के कारण ग्रामीणों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फुटा और विधायक अंबा प्रसाद, सांसद जयंत सिन्हा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और जमकर केंद्र और राज्य सरकार का विरोध किया।बताते चलें कि मतकमा चौक से ग्राम पाली तक सड़क में इतने गड्ढे हैं कि लोग गिनती भुल जाएंगे। इस रोड पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है जिसमें हजारों छात्रों भी शामिल है जिन्हें काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए स्कूल जाने पड़ते हैं। कई बार लोग रोड पर बड़े गड्ढे में पानी भरें होने के कारण बीच सड़क पर ही गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने का कहना पिछले कई वर्षों से यहां रोड निर्माण कार्य को लेकर सिर्फ सुनने को मिलती है लेकिन सड़क निर्माण कार्य जस का तस है साथ ही विरोध कर रही महिलाओं ने कहा जर्जर रोड के कारण कोई भी रिस्तेदार यहां आना नहीं चाहते हैं और कोई नया रिस्ता जोड़ना नहीं चाहते। पूरे मामले को लेकर घटनास्थल पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और ग्रामीणों के बीच हुई घंटो वार्ता के बाद जाम हटाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

रांची नगर निगम में आधे से अधिक वार्डों में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsरांची नगर निकाय चुनाव 2026 में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...