Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से गरीबों का हो रहा आँखों का मुफ्त इलाज़

Share
Share
Khabar365news

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को विभिन्न माध्यमों से बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने हज़ारीबाग के चौपारण प्रखंड में लोकनायक जयप्रकाश नारायण आँख अस्पताल की स्थापना करवाई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को इलाज़ में काफी सुविधा हो रही है। इस अस्पताल का संचालन नव भारत जागृति केंद्र संस्था द्वारा किया जा रहा है।

सांसद जयंत सिन्हा ने 4 सितम्बर को इस अस्पताल के ओ.पी.डी. प्रभाग समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन किया। यहाँ ₹2 करोड़ के सीएसआर मद से नया विंग बनाया गया है और उपकरण लगाए गए हैं। जयंत सिन्हा ने इस अस्पताल को ₹70 लाख की एडवांस रेटिना सर्जरी मशीन भी उपलब्ध करवाई है। अभी तक यहाँ लगभग 1,000 सर्जरी निशुल्क की जा चुकी हैं, जिनसे जनता के ₹8 से ₹10 करोड़ की बचत हुई है। हज़ारीबाग समेत आस पास के 4-5 ज़िलों के निवासी इस अस्पताल से सीधा लाभान्वित हो रहे हैं। जनसेवा के उद्देश्य से की गयी यह एक बहुत बड़ी पहल है। अस्पताल में ओ.पी.डी. प्रभाग शुरू होने से अब मरीज़ों को इलाज में और सुविधा होगी।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर बन रही हैं। जयप्रकाश नारायण आँख अस्पताल ने मरीज़ों को बहुत राहत दी है। मरीज़ों को आधुनिक इलाज मिले और उन्हें कोई कठिनाई न हो, मेरा यही प्रयास है। मरीज़ों के चेहरे पर निशुल्क व बेहतर इलाज मिलने से आयी प्रसन्नता को देखकर बेहद खुश हूँ। क्षेत्र की जनता के सेवा में मेरा जीवन समर्पित है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...