Jharkhand

*रामगढ़ जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रखंड कार्यालयों में सभी विकास कार्य बाधित*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जनसेवक संवर्ग के हड़ताल के कारण सरकार की सभी विकास योजनाओं में बाधा आ रही है।विदित हो कि जनसेवक कृषि के साथ साथ अन्य सभी विभागों के कार्य भी करते हैं और पर्यवेक्षीय पदों पर आसीन हैं।ऐसे में उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सभी प्रखंडों में विकास कार्य एवं आवश्यक सेवा के कार्य ठप पड़ गए हैं।जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, जिसके कारण सभी प्रखंडों में आसपास सहित दूर दराज गांव से पहुंच रहे ग्रामीण कार्यालय बंद अथवा संबंधित के नहीं होने के कारण काम नहीं होने के बाद निराश घर लौट रहे हैं। लोग अपना काम कराने प्रखंड कार्यालय पहुंच तो रहे हैं। परंतु उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसेवकों के जगह पर तत्काल किसी को अतिरिक्त प्रभार भी नहीं दिया गया है, जिससे प्रखंड के कई कार्य बाधित हैं।प्रत्येक जनसेवक 2 से 3 विभागों के प्रभार में हैं ऐसे में किसी अन्य को उनका अतिरिक्त प्रभार देने में भी समस्या आ रही है।जैसे आपूर्ति अंतर्गत राशन कार्ड निर्माण, सुधार, और खाद्यान्न वितरण प्रभावित हो रहा है।सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन, विधवा, दिव्यांग पेंशन, का कार्य प्रभावित हुआ है। बुज़ुर्ग इस भीषण गर्मी में असहाय होकर कार्यालयों से वापस हो रहे हैं।KCC, कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना जैसी कृषि और किसान हित की योजनाएं पूर्णतः ठप पड़ गई हैं।खरीफ के लिए KCC का लक्ष्य प्रखंडवार निर्धारित है जिसे पूरा करना चुनौतीपूर्ण होगा।सभी मिट्टी जांच केंद्र बंद पड़े हैं।सांख्यिकी समेत पंचायतों का कई कार्य प्रभावित हो गया है। मालूम हो कि झारखंड सरकार द्वारा ग्रेड पे घटा देने के कारण सरकार के खिलाफ जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में कई विभागों का कार्य ठप पड़ गया है। अगर इसी तरह से जन सेवकों का हड़ताल चलता रहा तो आगामी आने वाला खरीफ फसल योजनाओं का कार्य प्रभावित होगा एवं समय पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाना भी मुश्किल होगा।साथी ही प्रखंडों के सभी विकास कार्यों सहित जिला के कार्यालय भी क्षमता अनुरूप कार्य नहीं कर पायेंगे।धरना में आज आलोक मित्रा, उमेश कुमार , ज्ञानी प्रताप भारती, त्रिलोकी नाथ महतो, पंकज कुमार, परमानंद कुमार, महादेव महतो, रविन्द्र कुमार महतो, विकास प्रसाद, विनीता सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, छत्रधारी महतो , जॉर्ज टुडू , बिमल कुमार बेदिया, संजीव करमाली, संदीप कुमार, सुमित कुमार सिन्हा आदि जनसेवक शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...