झारखंडब्रेकिंग

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत हुई खराब, सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

Share
Share
Khabar365news

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई है। भागदौड़ और लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पाँच दिनों के पूर्ण आराम की सलाह दी है। विधायक जयराम महतो ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए लिखा,”कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी है।” उनकी इस घोषणा के बाद तय सभी जनसभाओं, कार्यक्रमों और सार्वजनिक मुलाकातों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। विधायक की ओर से बताया गया है कि आपात या आवश्यक मामलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांड्रा के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप,

Khabar365newsकांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा के पास कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक...