Hazaribagh

रोमी में दुर्गा मंडप की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news


धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है: किशोरी राणा


हजारीबाग: जिले के रोमी गांव में आयोजित दुर्गा मंडप की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने भाग लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और सामाजिक एकता व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। समारोह में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ नव झारखंड फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।
किशोरी राणा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आस्था को बल मिलता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नव झारखंड फाउंडेशन हमेशा उनके साथ है और सामाजिक विकास के कार्यों में सहयोग करता रहेगा।
समारोह के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव का माहौल था और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Khabar365newsरांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...

Hazaribagh

कांग्रेसी कार्यकर्ता ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान के लिए अपनी-अपनी कमर कस लें : जय प्रकाश भाई पटेल

Khabar365newsहजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर...