BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइकिल से पेपर बांटने वाला दुर्गा बना सियासत का नया चेहरा

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। इसी बीच अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। भूगोल शास्त्र से एम.ए. पास दुर्गा सोरेन पेशे से अखबार वितरक हैं। इस बार सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी जनता के बीच प्रस्तुत की है। नामांकन के दिन भी उनका अनोखा अंदाज लोगों को खूब आकर्षित करता दिखा। दुर्गा सोरेन उसी साइकिल से सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे, जिस साइकिल से वे प्रतिदिन अखबार बांटते हैं। चुनाव प्रत्याशी होने के बावजूद उन्होंने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया है। वे रोज सुबह 5 बजे उठकर महागामा नगर पंचायत की गलियों में साइकिल से लगभग 300 घरों में अखबार वितरित करते हैं।

अपने सरल और मृदुभाषी स्वभाव के कारण दुर्गा सोरेन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। दुर्गा बताते हैं कि वे पिछले 20 वर्षों से महागामा नगर पंचायत क्षेत्र की गलियों में घूम-घूमकर अखबार बांट रहे हैं और इस दौरान हर गली की समस्याओं से भली-भांति परिचित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने अखबार में महागामा नगर पंचायत की सीट के आरक्षित होने की खबर पढ़ी, उसी दिन उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया। उनका मानना है कि शहरी क्षेत्र होने के बावजूद महागामा में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने का यह एक अच्छा अवसर है। दुर्गा सोरेन को उन लोगों का भी समर्थन मिल रहा है, जिनसे उनकी रोज सुबह अखबार बांटते समय मुलाकात होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Jharkhandpatratupatratuआस्था

ब्रह्माकुमारीज भुरकुंडा सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा के साथ शिव और शंकर की झांकी से लोगों को दिया शिव संदेश

Khabar365newsमहाशिवरात्रि अर्थात् ज्योर्तिलिंग शिवबाबा का दिव्य अवतरण दिवस हैं- बीके रामदेव रिपोर्ट...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...