CrimeJharkhandRanchi

होली मिलन समारोह के दौरान शराब के नशे में जमकर मारपीट | द कार्निवल को सील किया गया

Share
Share
Khabar365news

रांची : द कार्निवल बैंक्विट हॉल में होली मिलन समारोह में बुधवार शाम शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार होली मिलन समारोह में महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में कई युवकों को चोट आई। जिसमें से एक युवक के सिर पर चोट आई है, इस मारपीट की वजह से कार्निवल बैंक्विट हॉल के समीप लगभग एक घंटा जाम लगा रहा था। इस मारपीट के बाद उत्पाद विभाग, जिला प्रशासन, रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेतु हुए कार्निवल को सील कर दिया है। होली मिलन के दाैरान जमकर शराब परोसा गया। रांची डीसी के आदेश के बाद कार्निवल को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। सील करने के दौरान मौके पर अरगोड़ा सीओ, डोरंडा थाना व उत्पाद विभाग की टीम मौजूद थी। अश्लीलता फैलाने, हंगामा करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...