BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ED समन अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, दरअसल ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा लिये गए संज्ञान को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

वहीं इस अहम सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए इस मामले में रांची की MP -MLA कोर्ट की विशेष कोर्ट की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाने के साथ ही कोर्ट ने ED को इस मामले में नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस जॉयमंगल बागची की खंडपीठ में मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई हुई.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने कोर्ट के समक्ष बहस की. ज्ञात हो की इससे पहले भी झारखंड हाईकोर्ट ने MP-MLA कोर्ट के आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...