CrimeNew Delhi

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की रेड

Share
Share
Khabar365news

दिल्ली –आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) का छापा पड़ा है. ईडी की टीम आज बुधवार सुबह संजय सिंह के दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू स्थित घर पर पहुंची और तलाशी ले रही है. यह छापेमारी दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हो रही है. शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से दायर चार्टशीट में संजय सिंह का भी नाम है . चार्जशीट के मुताबिक, ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे. संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने आगामी चुनावों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की थी. सिसोदिया को उसने 32 लाख का चेक भी दिया. इतना ही नहीं संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा का एक मैटर सॉल्व करवाया, जो आबाकारी विभाग में लंबित था. बता दें कि संजय सिंह के दो सहयोगी सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी के घर पहले ही ईडी की रेड पड़ चुकी है. ईडी ने सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी से शराब कारोबारियों के साथ उनकी बातचीत को लेकर पूछताछ की थी. दूसरी तरफ दिल्ली शराब घोटाला मामले के दो आरोपी राघव मगुंटा और दिनेश अरोड़ा ईडी के गवाह बन गये हैं. राघव मगुंटा वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं. फिलहाल दोनों जमानत पर हैं. इससे पहले अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी भी सरकारी गवाह बन चुके हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महताब आलम और जानिसार आलम जयनगर निवासी फायरिंग में घायल

Khabar365newsघायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास...