BreakingJharkhandRanchi

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED करेगी पूछताछ

Share
Share
Khabar365news

रांची। जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र भेज कर 20 जनवरी को सीएम आवास बुलाया है।इडी के अधिकारी शनिवार को दोपहर 12 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे, इसके बाद आवास में ही सीएम से पूछताछ होगी। सीएम से पूछताछ को ले कर किसी भी आशंका को देखते हुए रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित इडी दफ्तर की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गयी है। शहर में भी सुरक्षा कड़ी है।

हेमंत सोरेन का बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इडी अब आगे कौन सा कदम उठायेगी। इसके पहले सीएम ने इडी के सात समन को गैर संवैधानिक बताते हुए नजरअंदाज कर दिया था।

पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर इडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को पहले ही भी पत्र भेजा था। उसी आलोक में रांची पुलिस ने सीएम हाउस, इडी आफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। इडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जायेंगे, उनके लिए भी इडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गयी

राजभवन के बाहर प्रदर्शन: इधर, सीएम को इडी के द्वारा प्लगातार परेशान किये जाने को ले कर आदिवासी संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने एक आदिवासी सरकार और आदिवासी मुख्यमंत्री को अस्थिर करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च किया। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि इडी हेमंत सोरेन को तंग करेगी तो उनके समर्थक राज्य भर में उग्र प्रदर्शन करेगी। जहरीला तीर चलेगा। शुक्रवार को इडी-सीटी होश में आओ, केंद्र सरकार मुदार्बाद जैसे नारों के साथ तख्तियां लेकर हजारों की संख्या में आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों ने कहा कि पूरा आदिवासी समाज हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

30 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Khabar365news हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी रेलवे क्वार्टरों का हुआ अलॉटमेंट, पर नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कर्मचारी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी मैं डबल स्टोरी...