BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग सख्त : DGP और DM से रिपोर्ट तलब

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक और अपराधी से नेता बने दुलारचंद यादव की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने बिहार के डीजीपी और पटना के जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

हत्याकांड की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

आयोग ने निर्देश दिया है कि मोकामा में हुई इस हत्याकांड की पूरी जांच की जाए और जल्द से जल्द तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ. आयोग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती हैं, बल्कि निष्पक्ष चुनावी माहौल को भी प्रभावित करती हैं.

गोलीबारी में दुलारचंद्र यादव की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार को मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान गोलीबारी हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उन्हें पैर में गोली लगी थी. रिपोर्ट के अनुसार, यादव के शरीर पर अन्य चोटों के निशान पाए गए हैं. 

हालांकि दुलारचंद्र के परिवार वालों ने जदयू प्रत्याशी और बाहूबली नेता अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है और थाना में उनके खिलाफ शिकायत कराई है. उनका कहना है कि अनंत सिंह ने पहले दुलारचंद्र के पैर में गोली मारी. इसके बाद उनपर गाड़ी चढ़ा दी.  

दूसरी तरफ अनंत सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए सूरजभान सिंह ने यह खेल रचा है. 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...