Breakingchapraब्रेकिंग

छपरा : NH-19 चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान SI की ब्रेन हैमरेज से मौत

Share
Share
Khabar365news

जिले में ड्यूटी के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की अचानक ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई. मृतक की पहचान राणा प्रताप मंडल (53 वर्षीय)के रूप में हुई है, जो अवतार नगर थाना में पदस्थापित थे और NH-19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर तैनात थे.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद दंडाधिकारी को बताया कि उनके सिर में तेज दर्द हो रहा है. इसके बाद वे शौचालय की ओर गए, जहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है.

घटना के समय मृतक के नाक और कान से खून बह रहा था. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद वे सहरसा से छपरा के लिए रवाना हो गए हैं.


एसआई राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन पर जिले के पुलिस महकमे और सहकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...