Delhi

चुनाव आयोग ने बुलाई बैठक, रिमोट वोटिंग मशीन पर होगी चर्चा

Share
Share
Khabar365news

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सभी राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को एक बैठक के लिए बुलाया है। 16 जनवरी को आयोजित होने वाली बैठक में रिमोट वोटिंग मशीन पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान बैठक में मौजूद राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को मशीन से संबंधित प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। मालूम हो कि रिमोट वोटिंग मशीन के जरिए अपने घर से बाहर रहने वाले लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अब वोट दे पाएंगे। देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले चुनाव में वोट डालने से वंचित नहीं रह पाएंगे। आरवीएम के कारण अब मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर पाएंगे।

मालूम हो कि 130 करोड़ से भी अधिक आबादी वाले देश में आम चुनाव हो या राज्य चुनाव, दोनों काफी मायने रखते हैं। लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति का वोट बेहद कीमती होता है। देश के करोड़ों लोग नौकरी या पढ़ाई के लिए एक से दूसरे राज्य में पलायन करते रहते हैं, जिसका असर होने वाले चुनावों में भी दिखता है। चुनाव में होने वाले इस समस्या को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग ने 29 दिसंबर 2022 को मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, 22 ठिकाने खंगाले

Khabar365newsराष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सुबह-सुबह देश के कई राज्यों में एक...

BreakingDelhiindiaINTERNATIONALNationalSocialदेशदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र जी का निधन

Khabar365newsयह सुनकर अत्यंत दुःख हो रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता,...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, NIA ने संभाली दिल्ली धमाके की जांच

Khabar365newsराजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम हुए बम विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह...