Hazaribagh

कथा की आड़ में महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान: किशोरी राणा

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से देशभर में आक्रोश का माहौल है। धार्मिक मंच से महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल उनके संस्कारों पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, बल्कि समाज की सोच को भी आहत करता है। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने कहा कि अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के बारे में विवादित बयान दिया है। उनका ऐसा रवैया बताता है कि उन्हें ना तो महिलाओं के सम्मान की समझ है और ना ही सार्वजनिक मंच की गरिमा का कोई ख्याल। श्री राणा ने आगे कहा कि ऐसे कथावाचकों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि धार्मिक मंचों का दुरुपयोग बंद हो और भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अभद्र भाषा बोलने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा और आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताया। देशभर में सोशल मीडिया पर भी अनिरुद्धाचार्य के बयान की तीखी आलोचना हो रही है। महिला संगठनों ने भी इसके विरोध में आवाज़ बुलंद की है और सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या ऐसे कथावाचकों पर कोई ठोस कार्यवाही होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...