JharkhandLohardaga

किसान के घर में आग लगने से धान चावल के साथ तीन बकरियों की जिंदा जलकर हुआ दर्दनाक मौत!

Share
Share
Khabar365news

आगलगी से हेसल के सावना उरांव को लाखों रूपये की आर्थिक क्षति, प्रशासन से मुआवजा की मांग।

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा: सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेसल निवासी सावना उरांव को अगलगी की घटना से लगभग दो से ढाई लाख रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इधर भुक्तभोगी सावना की पत्नी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि बीते रात मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक लगने से घर में अंडा ट्रे का एक टुकड़ा जलाए थे, इस बीच लगभग 12 बजे अचानक से घर में आग की लपेटें दिखाई दिया और बकरियों की रोने की आवाज सुनाई दी। तत्पश्चात उठकर देखे तो घर में आग की लपेटें तेजी से फैल गया था, आनन-फानन में आग बुझाने में परिवार वाले और बगल के पड़ोसी लोग जुटे, काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। उन्होंने बताया कि अगलगी से तीन बकरियां जल गई थी, जिसमें एक बकरी की मौका-ए-वारदात पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल है। आशा देवी ने बताया कि अगलगी की घटना से घर में रखे चावल, गेहूं आटा और कपड़े जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से पूरे परिवार वालों को सदमा में लाकर खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिवार वालों ने अगलगी की घटना से हुई आर्थिक क्षति की भरपाई हेतु जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर से 3 स्कूली बच्चे लापता, रविवार सुबह से घर नहीं लौटे

Khabar365newsजमशेदपुर में तीन स्कूली बच्चों के लापता होने से इलाके में हड़कंप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

संगठन विस्तार पर BJP का मंथन, राज्यसभा जीत का दावा

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर और एंबुलेंस नहीं मिलने पर भड़के परिजन

Khabar365newsसड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिलने का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत कैबिनेट की आज बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Khabar365newsरांची: झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री Hemant Soren की...