Jharkhand

बिजली उपभोक्ताओं का बकाये बिल का भुगतान नही होने से कनेक्शन काटा गया

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग)बिजली के बकाये बिल के भुगतान नही करने को लेकर विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का लगातार कनेक्शन काटा जा रहा है। इस मामले मे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कटकमसांडी के सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने बताया कि अवर प्रमंडल के अंतर्गत कटकमसांडी, कटकमदाग व इचाक ब्लॉक में प्रतिदिन बकायेदारों का लाइन काटने के लिए आठ टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा सिर्फ मार्च माह में कुल 626 बकायादारों का लाइन पोल से काटा गया, जिसमें कुल राशि एक करोड़ 18 लाख 14 हजार 343 रुपया बकाया था। जबकि 124 उपभोक्ताओं ने बकाये बिल का भुगतान कर आरसी डीसी अवर प्रमंडल से कटा चुके हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि बकाये बिल का तुरंत भुगतान करें। अन्यथा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तबतक टीम द्वारा कटकमदाग के बेस, फतहा, सुलताना, मसरातु, कटकमसांडी, डांड़, डांटो, कटकमसांडी, पबरा, इचाक के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विच्छेदन का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होने दो हजार से ऊपर के बकायादारों की सूची जारी कर लोगो से बिल का भुगतान समय से करने एवं विद्युत विच्छेदन की प्रक्रिया से बचने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...