Jharkhand

बिजली उपभोक्ताओं का बकाये बिल का भुगतान नही होने से कनेक्शन काटा गया

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग ग्रामीण क्षेत्र बिजली के बकाये बिल के भुगतान नही करने को लेकर विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का लगातार कनेक्शन काटा जा रहा है। इस मामले मे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ग्रामीण के सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि अवर प्रमंडल के अंतर्गत हजारीबाग ग्रामीण, बड़कागांव व बनासो में प्रतिदिन बकायेदारों का लाइन काटने के लिए आठ टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा सिर्फ मार्च माह में कुल 1034 बकायादारों का लाइन पोल से काटा गया, जिसमें कुल राशि दो करोड़ 41 लाख 54 हजार 571 रुपया बकाया था। जबकि 87 उपभोक्ताओं ने बकाये बिल का भुगतान कर आरसी डीसी अवर प्रमंडल से कटा चुके हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि बकाये बिल का तुरंत भुगतान करें। अन्यथा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होने दो हजार से ऊपर के बकायादारों की सूची जारी कर लोगो से बिल का भुगतान समय से करने एवं विद्युत विच्छेदन की प्रक्रिया से बचने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...