Home Jharkhand लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Jharkhand

लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Share
Share

लोहसिंघना थाना अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत गहन वाहन जांच किया गया लोहसिंघना थाना क्षेत्र के नूरा चौक मे सोमवार को गहन वाहन जांच अभियान चला कर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की की जांच की गई। इस मौके पर लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू किया गया है। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। इसी को लेकर शहर के चौक चौराहा पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार काफी सक्रिय दिखे और उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का निरीक्षण करने के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार शिवासिश औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...