BreakingJharkhand

हाथी ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार डाला

Share
Share
Khabar365news

हाथी हाथ ने दो व्यक्तियों को कुचल कर मार डाला

हजारीबाग : ऐसे तो हाथियों के उत्पात की घटना आए दिन हमारे सामने आते रहते हैं, लेकिन हजारीबाग शहरी क्षेत्र में आज तड़के जिस तरह एक हाथी ने उत्पात मचाते हुए 2 व्यक्ति को कुचल कर मार दिया और एक अन्य युवती को घायल कर दिया है.

इससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है l लोगों की उबाल इस कदर दिख रही है कि हजारीबाग चतरा मार्ग को खिरगांव मैला टांड़ के समीप जाम कर दिया गया है ।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दामोदर साव, धनेश्वर साव नाम का व्यक्ति आज अहले सुबह अपने  खेत में काम करने गया । जहां हाथी ने उसे अपने चपेट में ले लिया ।  वहीं पार नाला के पास की रहने वाली एक अन्य महिला 26 वर्षीय रिंकी कुमारी को भी हाथी ने घायल कर दिया है. जिसे सदर अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है ।

मामले की जानकारी मिलते के साथ वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और हाथी को खदेड़ने का अभियान जारी है. लेकिन लोगों की भारी भीड़ और सड़क मार्ग को जाम कर देने के कारण वन विभाग के अधिकारियों को हाथी को खदेड़ने में काफी असुविधा हो रही है । वन विभाग की एसीएफ एके परमार ने बताया कि हाथी घायल है इस कारण वह उत्पात मचा रहा है । घायल हाथी हजारीबाग के सरदार चौक तक पहुंचा था. जहां से वापस खीरगांव की ओर आया उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों का यह बेहद पुराना रूट है जिस कारण हाथी रिहायशी इलाके में घुस आते हैं ।

मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे एवं सरकारी नौकरी की मांग रखी है । हजारीबाग के रेलवे स्टेशन के करीब कचरा डंप करने के मैदान यानी मैला टांड़ में अभी हाथी के होने की खबर आ रही है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...