Jharkhand

हाथी ने ली पांच लोगों की जान

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा: झुंड से बिछड़े हाथी ने ली पांच लोगों की जान, मरने वालों में 3 पुरुष और 2 महिला शामिल

लोहरदगा : जिले के भंडरा लड़ाई टंगरा गांव में सोमवार को झुंड से बिछड़े हाथी ने पांच लोगों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में 3 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। इसमें लालमन महतो (60), नेहा कुमारी (18), झालो उरांव (27) और गणेश उरांव का नाम शामिल है। जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अहले सुबह करीब पांच बजे के आसपास गांव में पहुंचा। सुबह में कुहासा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिसके कारण हाथी लोगों को नजर नहीं आ रहा था। हाथी द्वारा लोगों को कुचले जाने के क्रम में हाथी के चिघाड़ने की आवाज को समझ पाते तब तक हाथी तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। सुबह में गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए घरों से बाहर निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी जहां पर अड्डा बनाए हुए हैं ।उसके अगल-बगल ग्रामीण आ जा रहे हैं। इसी क्रम में गणेश उरांव नशे की हालत में हाथी के नजदीक चला गया था। इसी क्रम में हाथी उसे पटक कर कुचल दिया। घायल स्थिति में वन विभाग के कर्मियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडारा के डॉक्टरों ने चिकित्सा कर उसके जान बचाने की प्रयास की और रिम्स रांची रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी क्रम में गणेश उरांव की मौत हो गई।

पुलिस एवं वन कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद भी स्थानीय ग्रामीण हाथी के आसपास जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसका नतीजा गणेश उरांव की जान चली गई। वन विभाग के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी लोगों को हाथी के नजदीक नहीं जाने की प्रचार प्रसार किया जा रहा है। फिर भी ग्रामीण सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए हाथी के आसपास मंडरा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबिहारबोकारो

चास नगर निगम में फिर लहराया भोलू पासवान का परचम,

Khabar365newsचास नगर निगम के मेयर पद पर एक बार फिर भोलू पासवान...