JharkhandNationalSports

धौनी की पाठशाला से महिला क्रिकेटरों को एक नई पहचान

Share
Share
Khabar365news

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन एमएस धौनी अब महिला क्रिकेटरों के टैलेंट को सामने लाने में मदद करने में लग गये हैं. जानकारी के मुताबिक एमएस धौनी मुंबई में मास्टरकार्ड के जरिये आयोजित क्रिकेट क्लिनिक-MSD में शामिल हुए. वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने 15 महिला क्रिकेटरों को कई उपयोगी टिप्स दिये. अपने ऑन-फील्ड एक्सीपिरिएंस और सीखों के साथ कुछ अहम सुझाव भी साझा किये. मास्टरकार्ड द्वारा विशेष तौर पर आयोजित इस कार्यशाला से अंडर-19 महिला क्रिकेटरों के एक समूह को बढ़िया मार्गदर्शन मिला.

युवा महिला क्रिकेटरों को धौनी जैसे शानदार क्रिकेटर के साथ इस तरह के दिलचस्प और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से खेल के प्रति जुनून विकसित करने में उपयोगी मदद मिली. विकेटकीपर बैटर रहे धौनी ने बैटिंग टेक्निक, बॉडी मूवमेंट और विकेटकीपिंग पर खिलाड़ियों को बहुमूल्य टिप्स भी दिये. कार्यक्रम का समापन एमएस धौनी द्वारा लड़कियों के साथ फोटो सेशन कर उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला मास्टरकार्ड बैट देने के साथ हुआ. मास्टरकार्ड के मुताबिक उसने अपने वर्कशॉप के जरिये धौनी से खिलाड़ियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट, क्रिकेट में करियर बनाने, फिटनेस बनाए रखने, सही गेम प्लान तैयार करने और अन्य बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिलाया. कहा जा रहा है कि आनेवाले दिनों में ऐसे और भी क्लिनिकों की योजना तैयार की गयी है.

मौके पर धौनी ने कहा कि भारत हमेशा से खेल का पावरहाउस रहा है. महिला क्रिकेटर आज अपने निरंतर प्रदर्शन और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ बाधाओं को तोड़ रही हैं. मास्टरकार्ड क्रिकेट क्लिनिक-एमएसडी के दौरान कई महिला क्रिकेटरों के साथ उनकी बातचीत ने भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य के प्रति उनके विश्वास को गहरा किया है. वे देश में खेलों को और गति देने और महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें एक अमूल्य सीख का अनुभव प्रदान करने के लिए मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. यह क्रिकेट क्लिनिक एक पहल है जो इच्छुक महिला क्रिकेटरों को उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...