Jharkhand

पर्यावरण संरक्षण को लेकर हजारीबाग से दूधमटिया तक निकाली गई पर्यावरण जागरूकता रैली

Share
Share
Khabar365news


वन विभाग (हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल) की ओर से कल दिनांक 07 अक्टूबर को आयोजित होनेवाली दूधमटिया (टाटीझरिया) वृक्ष रक्षा बंधन -सह- पर्यावरण मेला एवं वन्यप्राणी सप्ताह के निमित आज दिनांक 06.10.2023 को हजारीबाग प्रातः 9:30 बजे (देवांगना चौंक) से दूधमटिया टाटीझरिया (25 किलोमीटर) तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवी संस्थानों के अलावा कई पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा साइकल एवं मोटर साइकल से रैली में रवाना हुए।

बताते चले उक्त पर्यावरण जागरूकता रैली को हजारीबाग रीजन के क्षेत्रिय मुख्य वन संरक्षक श्री सतीश चंद्र राय, भा.व.से. एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल हजारीबाग के श्री सरोज भाई पटेल, भा.व.से. के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्रिय मुख्य वन संरक्षक हजारीबाग श्री सतीश चंद्र राय, भा.व.से. के द्वारा मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया गया कि वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन्य प्राणियों का भी संरक्षण आवश्यक है और अभी 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक सभी जगहों में वन्यप्राणी सप्ताह भी मनाया जा रहा है। उन्होने अपने संबोधन में अपील भी किया कि हम सभी का कर्तव्य एवं दायित्व होना चाहिए कि हम सभी एकजुटता के साथ वनों की उन्नति, संरक्षण एवं इसके विकास के साथ-साथ वन्य प्राणियों के भी संरक्षण में कदम से कदम मिलाकर सहयोग करें।

उक्त पर्यावरण जागरूकता रैली में उपस्थित हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सौरव चन्द्रा,भा.व.से. ने बताया कि आज का पर्यावरण जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जन चेतना विकसित करना एवं पर्यावरण संरक्षण के मुहिम का जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी से अपील भी किया कि कल 07 अक्टूबर को आयोजित होनेवाली दूधमटिया (टाटीझरिया) वृक्ष रक्षा बंधन -सह-पर्यावरण मेला में शामिल होकर देव स्वरूप वृक्षों पर रक्षा सूत बांधकर स्वयं को कृतार्थ करें और पर्यावरण संरक्षण के भागीदार बनें।

आज के इस पर्यावरण रैली में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए तथा रैली में शामिल लोगों को हौसला अफजाई किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...