हजारीबाग

दारू में कम्युनिटी पुलिसिंग की मिसाल: अवैध अफीम की खेती पर चेतावनी, सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता—थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने जीता ग्रामीणों का भरोसा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/दारू थाना क्षेत्र के बड़वार बिरहोर टोली में सोमवार को पुलिस की ओर से जागरूकता और मानवीय पहल का अनोखा संगम देखने को मिला। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया, जिससे ग्रामीणों में कानून और सामाजिक सुरक्षा को लेकर नई सोच विकसित होती दिखी।

पहले चरण में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पर सख्त चेतावनी देते हुए ग्रामीणों को इसके कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों, मॉब लिंचिंग रोकथाम, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत रूप से समझाया गया। पुलिस ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होगा जब ग्रामीण खुद जागरूक होकर गलत प्रवृत्तियों के खिलाफ खड़े होंगे।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर भी चर्चा हुई, जहां थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि नशा जीवन बर्बाद करने वाला रास्ता है, इससे दूरी बनाना ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उनके प्रेरक संबोधन ने ग्रामीणों पर खास प्रभाव छोड़ा।

कम्युनिटी पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए पुलिस टीम ने ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद बुजुर्ग महिला–पुरुष, दिव्यांग महिलाएं और अन्य असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया। बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर पुलिस ने उनके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी। मानवीयता की इस पहल ने माहौल को और भी आत्मीय बना दिया।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की इस पहल की खुलकर सराहना की और कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और सक्रियता के कारण दारू क्षेत्र में पुलिस के प्रति सकारात्मक भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उनके प्रयासों ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज के साथ खड़ी रहने वाली ताकत भी है।

यह कार्यक्रम दारू पुलिस की दूरगामी सोच और समाज हित में की जा रही मजबूत कोशिशों का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर कर सामने आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...

हजारीबाग

न्यायिक व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संगम, सदर प्रखंड में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन

Khabar365newsहजारीबाग। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन, न्यायिक जानकारी के साथ जरूरतमंदों को मिली योजनाओं की सौगात

Khabar365newsकटकमसांडी। प्रखंड परिसर में रविवार को कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट...