BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू : मलय डैम की नहर टूटने से किसानों की फसल बर्बाद, आवागमन बाधित

Share
Share
Khabar365news

पलामू के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत मलय डैम में फाटक बंद नहीं होने एवं चैन संख्या 18 के समीप पक्की नहर टूट जाने के कारण पिछले लगभग एक माह से डैम का पानी अवैध रूप से बहकर नदी में जा रहा है। इससे नहर के नीचे लगी किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे सैकड़ों किसान भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलय डैम का पानी सतबरवा, सदर एवं लेस्लीगंज प्रखंड के सैकड़ों गांवों के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। इसी पानी के सहारे किसान गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य रबी फसलों की खेती करते हैं। लेकिन नहर टूटने और डैम का फाटक बंद नहीं होने से पानी बह जाने के कारण इस वर्ष किसान सिंचाई नहीं कर पाए और तैयार फसलें भी नष्ट हो गईं।

ग्रामीणों व विद्यार्थियों की जान जोखिम में

नहर टूटने के कारण सतबरवा गांव नदी पार पुल पर करीब एक माह से पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ठंड के इस मौसम में लोग तेज बहाव वाले ठंडे पानी को पार कर स्कूल एवं दैनिक कार्यों के लिए मजबूर हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी दुलसुल्मा गांव स्थित मलय डैम से आ रहा है, जहां नहर बांध टूट गया है। बांध की मरम्मत एवं डैम का फाटक बंद करने को लेकर संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों से लगातार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

किसानों की मुआवजे की मांग

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि आसपास के लगभग सभी किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। किसानों ने झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री से क्षतिपूर्ति (मुआवजा) देने तथा अविलंब नहर की मरम्मत कर डैम का फाटक बंद कराने की मांग की है, ताकि आगे और नुकसान से बचा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...