जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, निशाने पर था पिता 

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पटमदा स्थित कमलपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की रात काटिन सब-स्टेशन से ड्यूटी कर घर लौट यवक पर चापड़ से हमला किया गया। घायल युवक की पहचान गोविंद माझी के रूप में हुई है। घटना में 2 लोग  शामिल थे। घटना में वक्त किसी तरह भागकर गोविंद माझी ने अपनी जान बचायी। घटना के बाद चापड़ के हमले से घायल युवक को लहूलुहान हालत में परिजनों ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले में युवक के दाहिने हाथ एवं कंधे में चोट लगी है। 

घायल युवक ने हमलावर की पहचान गांव के ही दशरथ माझी और प्रीतीश माझी के रूप में की है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल युवक के पिता सह उप प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ माझी ने बताया कि हमलावरों के निशाने पर उनका बेटा नहीं, बल्कि वे थे। क्योंकि हमलावर को मालूम था कि बुलेट की सवारी वह ही करते हैं, बेटा नहीं। लेकिन, आज बेटा की बाइक में ईंधन खत्म होने पर उनकी बुलेट गाड़ी बेटा ही लेकर घर लौट रहा था और पहले से घात लगाये बैठे प्रीतीश माझी और दशरथ माझी ने हमला कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर कमलपुर थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...