BreakingchaibasaCrimeJharkhand

चाईबासा | सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा | झारखंड | झारखंड के चाईबासा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सारंडा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई माओवादी ढेर किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के अनुसार, चाईबासा के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

करीब कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से कई नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई है।फिलहाल मारे गए नक्सलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त बलों को तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य थे, जिन पर कई संगीन मामलों में इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। चाईबासा के सारंडा जंगल से यह बड़ी खबर। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और किसी भी नई जानकारी के साथ हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...